ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सहारनपुर में असदुद्दीन ओवैसी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए था प्रोटोकॉल; प्रशासन पर उठे सवाल

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सर्किट हाउस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जबकि बताया जा रहा है कि यह सम्मान सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश को दिया जाना था। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

ओवैसी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी के सहारनपुर दौरे के दौरान सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि ओवैसी के सर्किट हाउस पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

हालांकि, बताया जा रहा है कि यह गार्ड ऑफ ऑनर सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश को दिया जाना था। ऐसे में जज की जगह ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की बात सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हुई चूक को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

प्रशासनिक चूक पर उठ रहे सवाल

इस पूरे मामले में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अधिकारियों से इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई। क्या यह महज प्रशासनिक चूक थी या फिर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का मामला है? घटना ने सरकारी प्रोटोकॉल के पालन और प्रशासनिक समन्वय को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब इस मामले में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी और पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति को लेकर चर्चा हो रही है।

चंद्रशेखर आजाद के घर ओवैसी ने किया लंच

बता दें कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को सहारनपुर दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद के घर पर लंच भी किया। वहीं, ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया।

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने कहा, “मैं मुद्दा नहीं हूं। मुद्दा उत्तर प्रदेश की जनता है। हमें खाने का कभी शौक नहीं रहा है। हमने भारत से बाहर रहकर अपनी कानून की डिग्री प्राप्त की है। हमें बहुत तकलीफ उठानी पड़ी। कुछ लोग खाने के लिए जीते होंगे, लेकिन हमें जो भी मिल जाए हमारे लिए काफी है। मुजफ्फरनगर के कांड के समय सरकार किसकी थी? मुद्दा मैं नहीं हूं। आजम खान को बेल मिल गई। अच्छी बात है। वे अपनी सेहत का ख्याल रखें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *