उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में करीब चार महीने के बाकी हैं, लेकिन उससे पहले सभी राजनीतिक दलों में सीट शेयरिंग को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस को साफ संदेश दिया है। हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में कांग्रेस या राहुल गांधी का जिक्र नहीं किया, लेकिन इशारों-इशारों में इतना जरूर कर दिया-“बात सीट की नहीं जीत की है।”
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को एक पोस्ट में कहा, “मक़सद जब साफ़ हो तो हाथ-में-हाथ होता है
निगाह मंज़िल पर हो तो सफ़र आसान होता है”
अखिलेश यादव ने लिखा, “बात बड़ी ये नहीं है कि गठबंधन में कितनी सीटें या कौन सी सीट किसके पास जा रही है बात बड़ी ये है कि हम सबको ये सुनिश्चित करना है कि जीत गठबंधन की हो।”
