ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री धामी ने बाबा रामदेव संग किया योग

देवभूमि उत्तराखंड में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव ने एक मंच पर योग किया। हरिद्वार में आयोजित शिविर में योग दिवस पर सर्वपंथ एकता के साथ सबके लिए योग का संदेश दिया।

देश-विदेश के साथ तीर्थनगरी हरिद्वार में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर पूरे मनोयोग से मनाया गया। हजारों लोग सुबह अलग-अलग शिविरों और गंगा तटों के किनारे योग करने पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां चारों धाम में सुबह की शुरुआत योग से हुई तो मुख्यमंत्री धामी हरिद्वार भी पहुंचे। योग दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 25वें वर्ष पर योग, संस्कृति, पर्यटन में देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने का आह्वान किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य में मुख्य कार्यक्रम कई स्थानों पर आयोजित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि योग से आज दुनिया में हमारी विशिष्ट पहचान बनी है। योग जोड़ने का कार्य करता है। इसी का प्रतिफल है कि आज दुनिया योग को अपना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिए गर्व की बात है। हमारा देश मानवता की सेवा का जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड राज्य को 25वें वर्ष पर योग, संस्कृति, पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *