• March 7, 2026

अगले पांच दिनों में बदलेंगे मौसम के मिजाज, होगी झमाझम बारिश

 अगले पांच दिनों में बदलेंगे मौसम के मिजाज, होगी झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। सोमवार शाम से इसका असर शुरू होगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 19 जून से 23 जून तक चक्रवाती तूफान से 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

यह जानकारी चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान का कहर दिखेगा। चक्रवाती तूफान बिपर जॉय गुजरात से आगे बढ़ चुका है। अब इस तूफान ने अपना कहर उत्तर प्रदेश में भी दिखाना शुरू कर दिया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 18 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। सोमवार को इस तूफान का असर पूरे उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मानसून 21-22 जून से पूर्व भारत के बचे हिस्से में पहुंचने के लिए स्थिति अनुकूल है। शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। बताया कि गुजरात के साथ ही राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में तूफानी चक्रवात की एंट्री हो चुकी है। तीन दिन तक उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक जल्दी होगी। इससे पहले प्रयागराज, कानपुर, बनारस, आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, गोरखपुर, लखनऊ, झांसी में बारिश की चेतावनी जारी की गई। 40 की रफ्तार से आंधी चलेगी। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। गर्मी भी फिलहाल बनी रहेगी।

 

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *