• June 28, 2026

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के रिश्ते को लेकर फिर बढ़ी हलचल, शादी की अटकलें तेज

नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी को लेकर चल रही अटकलों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है, लेकिन हालिया बयान ने इन चर्चाओं को और बढ़ा दिया है। अनिरुद्ध रविचंदर के रिश्तेदार और अभिनेता-ड्रामा आर्टिस्ट Y.G.महेंद्र ने एक इंटरव्यू के दौरान दोनों को लेकर संकेत दिया है कि वे जल्द शादी कर सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अनिरुद्ध को “बहुत सॉफ्ट स्वभाव का लड़का” बताया और काव्या मारन की भी सराहना की। वाई.जी. महेंद्र ने कहा, “जहां तक मैंने सुना है, दोनों शादी करने वाले हैं। वह लड़की कोई साधारण व्यक्ति नहीं है, वह एक बड़ी आईपीएल टीम को संभालने की क्षमता रखती है। उसे अपने पिता से बिजनेस की समझ मिली है। वे दोनों एक अच्छी जोड़ी हैं।” उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि अगर दोनों साथ आते हैं तो संगीत और व्यवसाय के क्षेत्र में एक मजबूत साझेदारी बन सकती है।

सोशल मीडिया पर लंबे समय से चर्चा

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि दोनों ही सार्वजनिक तौर पर इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। अनिरुद्ध की ओर से भी पहले इन अफवाहों को खारिज किया जाता रहा है, जबकि काव्या मारन ने भी इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं की है। फिलहाल, दोनों की ओर से किसी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैली इन चर्चाओं ने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *