ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

क्या मां के नक्शेकदम पर नहीं चलेंगी Nysa Devgn? काजोल ने बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर बताया बेटी का प्लान

काजोल ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘मां’ की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में पूरी की है। वो इस वक्त अपनी इस फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रही हैं। काजोल इस वक्त अपनी फिल्म ‘मां’ फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, उनकी ये फिल्म दर्शकों का ध्यान खींच रही है। काजोल पहसे फिल्म की शूटिंग और अब प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है। उनकी इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में हुई थी, जहां उन्हें कुछ अजीबो गरीब अनुभव हुए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बाकी स्टार किड्स की तरह क्या उनकी बेटी नीसा भी बॉलीवुड में एंट्री करेंगी?

क्या फिल्मों में एंट्री करेंगी नीसा?

अपनी अगली फिल्म ‘मां’ के प्रमोशन के दौरान काजोल ने फिल्मीज्ञान से बातचीत की और उनसे पूछा गया कि क्या नीसा अपनी अभिनय विरासत को आगे बढ़ाएंगी। काजोल ने जवाब दिया, “नहीं, मुझे नहीं लगता कि वो ऐसा करेंगी। उन्हें फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं अपने परिवार के सभी बच्चों से प्यार करती हूं और मैं चाहती हूं कि वे वही करें जिससे उन्हें खुशी मिले और जहां उन्हें सफलता मिले।”

रामोजी फिल्म सिटी को बताया भूतिया

काजोल ने रामोजी फिल्म सिटी के बारे में एक चौंकाने वाली बात का खुलासा किया और कहा कि वो इस जगह पर शूटिंग के दौरान हमेशा अनकंफर्टेबल महसूस करती हैं। काजोल ने दावा किया कि रामोजी फिल्म सिटी में ‘भूतिया वाइब्स’ हैं और कहा कि शूटिंग के समय, वो इस जगह को छोड़ना जाती थीं और कभी वापस नहीं आना चाहती थीं।

गलाट्टा इंडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान काजोल ने शूटिंग के बारे में बात की और फिर रामोजी फिल्म सिटी के बारे में बताया। काजोल ने कहा, “मैंने ऐसी जगहों पर शूटिंग की है जहां मुझे असहज महसूस होता था। मैं सो नहीं पाती थी। मेरे हिसाब से रामोजी फिल्म सिटी दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक है।”

उन्होंने कहा, “शूटिंग! हमें ये भी नहीं पता कि हम रात को कहां सो सकते हैं। या अगर हम यहां से चले भी गए तो हमें वापस नहीं आना है। तो ऐसी कई जगहें हैं। हमारे पास इसके बेहतरीन उदाहरण हैं, हैदराबाद में ही रामोजी राव स्टूडियो, जिसे दुनिया की सबसे भूतिया जगहों में से एक माना जाता है। और इसलिए मुझे लगा कि भगवान ने मेरी रक्षा की है और मैंने कुछ भी नहीं देखा है।’

काजोल ने रामोजी फिल्म सिटी में शूट की कई फिल्में

हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में काजोल ने कई फिल्मों की शूटिंग की है। ये फिल्म सिटी भारत में की सबसे बड़ी फिल्म सिटी मानी जाती है और यहां बॉलीवुड, टॉलीवुड के साथ-साथ कई भाषाओं की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग हुई है। काजोल के अलावा उनके पति और अभिनेता अजय देवगन भी इस जगह पर कई फिल्मों की शूटिंग करते रहते हैं और आखिरी बार उन्होंने तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘आरआरआर’ की शूटिंग यहीं की थी।

काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘मां’ रिलीज के लिए तैयार है। ये एक हॉरर फिल्म है, जिसमें काजोल ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया है जो अपने बच्चे की रक्षा के लिए किसी से भी लड़ने के लिए तैयार है। उनके अलावा इस फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और सुरज्यसिखा दास फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन और कथित तौर पर आर माधवन भी हैं। फिल्म का प्रोडक्शन ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक, जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स ने किया है। कहानी साईविन क्वाड्रास ने लिखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *