फ्रेंड्स क्लब द्वारा दस दिवसीय गणेश महोत्सव आयोजित

सहरसा, 9 सितंबर ।नगर निगम क्षेत्र के कायस्थ टोला वार्ड नंबर 30 स्थित शिव मंदिर प्रांगण में दस दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।आयोजन समिति के सदस्य रोहन सिन्हा गुलशन ने बताया गणेश पूजा को लेकर पूरा भक्तिमय माहौल बना हुआ है।17 वर्षों से लगातार गणेश पूजा का आयोजन होते आ रहा है।दर्शन करने आए श्रद्धांलुओं को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए हरदम वोलेटियर तैनात रहते है।

पूजन कार्य स्थानीय पंडित राजा झा के द्वारा विधिवत करवाया जाता है।आज के आधुनिक दौर में लोग धार्मिक कार्यों में दूर होते जा रहे इस स्थिति में युवा फ्रेंड्स क्लब के सभी सदस्य दस दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव आयोजन कर समाज को एक साथ रखने का प्रयास करता है।आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से ऋषभ श्रीवास्तव,मोनू महाकाल,मनोज सिन्हा, हेमंत आर्य, सत्यम झा, अनीत कुमार, सोनी सिंह,प्रसंग सिन्हा, साहिल सिन्हा,सोनू सिंह,प्रशांत सिंह राजू, बुल्लू झा, सुनील झा,अमित लाला, संगम वर्मा, निहाल सिन्हा, शिवम सत्या, मन्नू कुमार, अर्णव सिन्हा आदि कार्यकर्त्ता लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *