अबूझमाड़ क्षेत्र में जारी मुठभेड़ में तीन नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर

नारायणपुर, 29 अगस्त। जिले के कांकेर सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में जवानों और नक्‍सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में तीन नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर है, दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सुबह जवानों का एक दल सर्चिंग पर निकला था। इसी दौरान घात लगाए नक्‍सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानाें के द्वारा नक्‍सलियों काे मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है,

जवाबी कार्रवाई में तीन नक्‍सली ढेर हो गए हैं। माैके पर अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं, जवानाें की वापसी के बाद विस्तृत जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *