पेड़ से सड़ी गली लटकी म‍िली अज्ञात युवक की लाश, पुल‍िस जांच में जुटी

बालोद, 29 अगस्त जिले के डौंडी थानांतर्गत कोकान मंदिर के पास पहाड़ी पर गुरुवार काे एक शख्स की नग्न अवस्था में पेड़ से लटकी सड़ी-गली लाश मिली है। लाश मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्रवाई उपरांत पाेस्टमार्टम के ल‍िए भेजा। पुलिस के अनुसार, यह शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है और मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है।

पुलिस के अनुसार शव के पास फाँसी के लिए इस्तेमाल किए गए कपड़े भी मिले हैं, जिससे यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस जांच कर रही है और आत्महत्या के साथ-साथ हत्या या अन्य किसी घटनाक्रम की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। डौंडी पुलिस ने अज्ञात मृतक की शिनाख्त के लिए लोगों से अपील की है। साथ ही सोशल मीड‍िया के माध्‍यम से श‍िनाख्‍ती की कोश‍िश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *