October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नक्सलियों ने पांच दिनों में तीसरे ग्रामीण पुलिस जवान के भाई की हत्या कर दी

बीजापुर, 28 अगस्त । जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिमेनार में नक्सलियों ने एक पुलिस जवान के भाई कारम सुदरु निवासी पटेलपारा तिमेनार की धारदार हथियार से वार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार खेती किसानी करने वाला ग्रामीण कारम सन्नू उम्र 27 वर्ष मंगलवार रात में अपने घर के सामने बैठा था, इसी दाैरान कुछ हथियारधारी नक्सली पहुंचे और हत्या कर दी। परिजनों ने मिरतुर थाना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मृतक कारम सन्नू का भाई दंतेवाड़ा में प्रधान आरक्षक के पद कार्यरत है।

उल्लेखनिय है कि सुरक्षा बलाें का नक्‍सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इससे बौखलाए नक्सली लगातार ग्रामीणाें की हत्या की वारदात को अंजाम देकर अपने अस्तीत्व काे बचाने के लिए भय अैार आतंक का माहाैल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में नक्‍सलियों ने पुलिस जवान के भाई की निर्मम हत्या कर दी है। विदित हाे कि बीजापुर जिले में नक्सलियों के द्वारा पांच दिनों में तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी गई है। पहली घटना 24 अगस्त को पुसनार के बुजुर्ग जमींदार लाचां पुनेम की हत्या की गई। दूसरी घटना जैगूर के ग्रामीण सीतू माडवी की 26 अगस्त को हत्या की गई। इस तरह के लगातार घटनाक्रम से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

बीजापुर एसडीओ पी. तारेश साहू ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, पुलिस पार्टी रवाना कर जांच की जा रही है। इसकी पुष्टि जांच होने के बाद की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.