ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोतिहारी में पुल गिरने के बाद कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर ने दर्ज कराया प्राथमिकी

पूर्वी चंपारण,24 जून। जिले के घोड़ासहन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे आरसीसी पुल के गिरने के मामले में पुल बनाने वाले ठेकेदार के मैनेजर गौतम ने थाने में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है।

बता दे,कि बीते 23 जून को धीरेंद्र कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्धारा बनाये जा रहे पुल निर्माण के साथ ही भरभरा कर गिर गया था।जिसके बाद राज्यस्तर इसकी चर्चा हुई और विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। वही स्थानीय लोगों की मानें तो पुल गिरने के बाद कंपनी की ओर से मौके पर कोई नहीं पहुंचा था।

कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर ने घोड़ासहन थाने में दिये आवेदन में कहा है कि रात में किसी व्यक्ति ने ढलाई किए गए पुल के बांस-बल्ला को नष्ट कर दिया। जिस कारण नवनिर्मित आरसीसी पुल गिर गया।आवेदन में उन अज्ञात व्यक्तियो को चिह्नित कर उस पर कार्रवाई करने की मांग की है।
इस मामले में घोड़ासहन थानाध्यक्ष शंभू मांझी ने बताया कि पुल निर्माण कंपनी धीरेंद्र कंस्ट्रक्शन के मैनेजर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।गई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है,कि यह पुल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक करोड़ 60 लाख की लागत से घोड़ासहन प्रखंड के अमवा से चैनपुर स्टेशन जाने वाली सड़क पर बन रहा है। जिसकी लंबाई करीब 72 फीट और चौड़ाई 42 मीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *