ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जेबीकेएसएस के अध्यक्ष जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

रांची, 18 जून । रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की कोर्ट ने झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। इससे पूर्व अदालत ने 10 जून को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

उल्लेखनीय है कि जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने रांची के नगड़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 48/2022 में वारंट लिया था। इसी दिन जयराम महतो अपना नामांकन दाखिल करने गए थे, उस दिन रांची पुलिस वारंट लेकर जयराम महतो को गिरफ्तार करने पहुंच गई थी। हालांकि जयराम ने नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित किया और फिर वहां से निकल गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *