• February 27, 2026

आग्नेयास्त्र के साथ एक गिरफ्तार

 आग्नेयास्त्र के साथ एक गिरफ्तार

बीरपाड़ा थाने की पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम सरफराज आलम है। वह रामझोड़ा इलाके का निवासी है।

सूत्रों के अनुसार, बीरपाड़ा थाने की पुलिस को सोमवार देर रात गुप्त सूचना मिली कि पावरग्रिड इलाके में एक शख्स बंदूक दिखाकर लोगों को डरा रहा है। सूचना पाकर बीरपाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त शख्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास से पुलिस ने एक आग्नेयास्त्र और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बीरपाड़ा थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *