ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सुकेश ने केजरीवाल के लिए लिखा पत्र

200 करोड़ रुपेय की ठगी के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्र शेखर ने एक बार मुख्यमंत्री केजरीवाल के नाम पत्र लिखा है। यह सुकेश की ओर से लिखा गया 10वां पत्र है।

पत्र की शुरुआत में उसने लिखा है ‘डियर केजरीवाल जी पिछले कुछ दिनों से आपका ड्रामा देख रहा हूं और इस ड्रामे में आपका जो परफॉर्मेंस है वह ऑस्कर जीतने वाला है। सुकेश ने लिखा कि मुझे एक कविता याद आती है जब मैं प्ले स्कूल में था, बस उसमें थोड़ा सा अब ट्विस्ट आ गया है।’

केजरीवाल केजरीवाल यश पापा
ईटिंग शुगर नो पापा
टेलिंग लाइज नो पापा
फूलिंग पीपल नो पापा
डाइट चार्ट एक्सपोज्ड, हा हा हा।

आगे उसने लिखा है केजरीवाल आप पूरी तरह से तिहाड़ क्लब में एंजॉय कर रहे हैं और आपको सारी सुविधा मिली हुई है। बस आप और आपके साथी खासतौर पर जेल प्रशासन से मिलकर ड्रामा कर रहे हैं, ताकि लोगों की सहानुभूति आपको मिल सके। संजय सिंह कहते हैं कि आप के साथ जेल में आतंकवादी की तरह व्यवहार किया जा रहा है जबकि संजय तिहाड़ क्लब में शामिल थे। वह भी पूरी तरह से यहां रहने का मजा उठा रहे थे। तब उन्होंने कभी ऐसी कोई शिकायत नहीं की। इससे यह साबित होता है कि उन्हें अच्छे तरीके से रखा गया है। यही सब सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के साथ हो रहा है, जो लगातार तिहाड़ क्लब में लग्जरी लाइफ जी रहे हैं।

सुकेश ने पत्र में आगे लिखा है कि केजरीवाल आपका यह ड्रामा लोगों को और अधिक बेवकूफ नहीं बना सकता, अब लोग आपकी सच्चाई जानने लगे हैं। आपको जितना लोगों को बेवकूफ बनाना था, आपने बना लिया लेकिन अब सच्चाई बाहर आने लगी है। आपको इसका जवाब 4 जून को मिल जाएगा कि कैसे कट्टर करप्ट पार्टी को लोग इग्नोर कर रहे।

पत्र में अंतिम में सुकेश चंद्र ने लिखा कि आप यह सब ड्रामा बंद कर दें, क्योंकि पूरी दुनिया जानती है कि जेल प्रशासन पूरी तरह आपके कंट्रोल में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *