October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन की जमानत पर सुनवाई तीन मई को

झारखंड हाई कोर्ट में जमीन घोटाले के आरोप में जेल में बंद रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सेना के कब्जे वाली जमीन से संबंधित ईडी के अनुसंधान के क्रम में आए वैसे दस्तावेज की मांग की गई है, जिसे ईडी ने कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया है। कोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।

जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख तीन मई निर्धारित की है। सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन फर्जीवाड़े में छवि रंजन चार मई, 2023 से जेल में बंद हैं। उन्होंने निचली अदालत से जमानत नहीं मिलने पर हाई कोर्ट में जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.