ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जंगल आग से धधक रहे हैं, मंत्री-मुख्यमंत्री चुनाव में मस्त हैं : मथुरादत्त जोशी

उत्तराखंड में गढ़वाल से कुमाऊं तक जंगल आग से धधक रहे हैं। आग से अब तक 581 हेक्टेयर से अधिक वन संपदा को नुकसान हुआ है। इस बीच वनाग्नि की घटनाओं पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने कहा है कि सारे जंगल आग से धधक रहे हैं, लेकिन न मंत्रियों का पता है और न मुख्यमंत्री का। सब चुनाव में मस्त हैं। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगने से जंगली जानवर, पशु-पक्षी समेत करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हो रहा है। पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। पहाड़ का तापमान बढ़ रहा है, लेकिन इसको लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। वन विभाग हाथ पर हाथ रखकर बैठा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *