प्रयागराज : प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें प्रयागराज शूटआउट में शामिल बदमाश अरबाज को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। सोमवार को दोपहर अरबाज और पुलिस के बीच धूमनगंज इलाके में मुठभेड़ हो रही थी। जानकारी के मुताबिक़, आरोपी बदमाश अरबाज वारदात के बाद से वह नेहरू पार्क इलाके में छिपा था। आरोपी को नाजुक हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जहां उसकी मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि, उमेश पाल पर हमला करने के बाद अरबाज का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में आया था।
इस मामले करे रही पुलिस को सोमवार को खबर मिली की अरबाज नीवां क्षेत्र में छिपा है। पुलिस की टीम तत्काल उस स्थान पर पहुंची।, जिसके बाद आरोपी और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। आरोपी द्वारा किये गए हमले में एक सिपाही भी जख्मी हो गया है। इसके जवाब में पुलिस ने गोली मारी , जो आरोपी के सीने से जा लगी। धूमनगंज पुलिस अरबाज को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया म, जहां उसकी मौत हो गयी।
https://twitter.com/AtalTv_UP/status/1630147886553137152?s=20
पुलिस ने इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि, ”अरबाज को बाहुबली अतीक अहमद का बेहद खास माना जाता था। उसका पिता भी अतीक अहमद की गाड़ी चलाता था। बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के इकलौते गवाह उमेश पाल की शुक्रवार को बेहद सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई थी। उमेश को घर के पास ही गोलियों से छलनी कर दिया गया था। इस दौरान उमेश का एक सुरक्षाकर्मी भी मारा गया था। दूसरा सुरक्षाकर्मी अभी घायल है। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। ”
