ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डी.ई.ओ की देखरेख में स्वीप के तहत आयोजित किया योग-कम-जागरूकता कार्यक्रम

जिला निर्वाचन अधिकारी सलोनी राय की देखरेख में सोमवार को स्वीप के तहत सुभाष स्टेडियम में योग-कम-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकाें द्वारा वरिष्ठ नागरिकों व युवाओं को योग क्रियाएं करवाने के साथ-साथ उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं इसकी जानकारी देते हुए डीईओ उधमपुर सलोनी राय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनके जरिए लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है तथा उन्हंे चुनाव बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि यह योग कार्यक्रम भी इसी का हिस्सा था। उनका कहना था कि इस तरह की गतिविधियां करवाने का मकसद चुनाव प्रतिशत को बढ़ाना है। उनका कहना था कि जो बुजुर्ग मतदाता है या फिर कोई बीमार उसके लिए भी टीमों को लगा दिया गया है तथा उनको मतदान की सुविधा उनके घरों में उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने नए मतदाताआे को प्रेरित करते हुए कहा कि वह इस चुनावी पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *