ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई

मौसम विज्ञानियों ने सोमवार को अगले 24 घंटों में जम्मू.कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम और 10 अप्रैल की शाम तक कई स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 9 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है। 10 अप्रैल को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और शाम के समय कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 11 और 12 अप्रैल तक आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

13 और 15 अप्रैल तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर बिजली और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 16 और 17 अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 2.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 0.2 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 4.5 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में 3.6 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में 0.0 डिग्री सेल्सियस, जम्मू में 17.0 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 4.8 डिग्री सेल्सियस, बटोत 8.5 और भद्रवाह 4.0 तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *