ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

युवक से एक लाख रुपये बरामद

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू कराने के दृष्टिगत पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में पुलिस ने एक युवक को नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।

चेकिंग के दौरान ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को सराय रोड निकट ट्रांसपोर्ट नगर से एक व्यक्ति को एक लाख से अधिक की नगदी के साथ पकड़ा। आरोपित टिंकू पुत्र श्रवण निवासी कस्बा थाना ननौता जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार से 101400 रुपये नकदी का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने कोई वैध दस्तावेज नहीं दे पाने के कारण धनराशि को जब्त कर सील कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *