ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बराक के तीनों जिलों में तीन अप्रैल को मुख्यमंत्री का दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा आगामी 3 अप्रैल को बराक घाटी का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री बराक घाटी के दो लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने के समय मौजूद रहेंगे। इसके बाद वह हैलाकांदी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

ये बातें लखीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक कौशिक रॉय ने हैलाकांदी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी बैठक के अंत में कही। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री तीन अप्रैल की सुबह सिलचर में भाजपा उम्मीदवार परिमल शुक्ल वैद्य के साथ मौजूद रहेंगे। इसके बाद करीमगंज में भाजपा उम्मीदवार कृपानाथ मल्लाह का नामांकन होगा। मुख्यमंत्री दोपहर में करीमगंज से हैलाकांदी पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

हैलाकांदी जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को आयोजित तैयारी बैठक में विधायक कौशिक रॉय के साथ पथारकांदी के विधायक कृष्णेंदु पाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मून स्वर्णकार प्रधान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *