ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खूनी संघर्ष में वृद्ध की पीटकर हत्या, 15 नामजद

जिले में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के नेवाजगढ़ गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी संघर्ष में एक वृद्ध की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये।

सभी का इलाज नवादा सदर अस्पताल में कराया रहा है। उक्त गांव में अपने ही गोतिया के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी। इस घटना में स्व. रामकिशुन सिंह के 70 वर्षीय पुत्र बाबूलाल सिंह सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। गंभीर रूप से जख्मी बाबूलाल सिंह को इलाज के लिए स्थानीय वारसलीगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही रास्ते में बाबूलाल सिंह की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य विनोद सिंह व संदीप शरण का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

इस मामले में मृतक के पुत्र बिपिन सिंह के द्वारा पुलिस के समक्ष दिये गये बयान में बताया कि सुबह मेरे पिता बाबूलाल सिंह अपने घर पर थे, तभी लाठी-डंडे व हथियार के साथ शेष कुमार सिंह के समर्थक घर में घुसकर मारपीट करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में किये गये मुकदमे को उठाने को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया. इसमें जख्मी वृद्ध पिता बाबूलाल सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

14 लोगों क़े विरुद्ध मुकदमा दर्ज :

इस घटना को लेकर गांव के ही 14 लोगो को आरोपित किया गया है, जिसमें अनिल सिंह के पुत्र अमित रंजन व आशीष रंजन, स्व अवधेश शर्मा के पुत्र गौरी शंकर व रविशंकर कुमार, शेष कुमार सिंह के पुत्र पिंकू कुमार, टिंकू कुमार व राहुल कुमार, स्व. हरवेश्वर सिंह के पुत्र शेष कुमार सिंह व अनिल सिंह, सुरेश शर्मा के पुत्र जयकांत कुमार व श्रीकांत प्रसाद उर्फ बमबम सिंह, स्व. जनार्दन सिंह के पुत्र राजीव कुमार उर्फ टुनटुन सिंह व मुरारी कुमार तथा अनिल सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है, जिसमें कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी है। इसकी प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज करायी जा चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *