इंफाल में विहिप की मणिपुर प्रांत की बैठक संपन्न
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के मणिपुर प्रांत की बैठक इंफाल के म्यूजियम में आयोजित की गयी। विहिप के सूत्रों ने आज बताया है कि बैठक का शुभारंभ मणिपुर प्रांत के अध्यक्ष जसवंत शर्मा, बोर्ड ऑफ ट्रस्टी गोपाल, प्रांत के मंत्री आरके राधा मोहन एवं क्षेत्र संगठन मंत्री दिनेश तिवारी ने आचार्य पद्धति से गत मंगलवार को दीप प्रज्वलित कर किया।
बैठक के प्रारंभ में अपने कार्यकर्ताओं के परिजनों तथा मणिपुर की हिंसा में प्राण न्योछावर करने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। पिछली बैठक की समीक्षा तथा विहिप की अयोध्या में केंद्रीय कार्यकारिणी और न्यासी मंडल की बैठक के उद्देश्य की व्याख्या राधा मोहन ने किया। बैठक में मणिपुर प्रांत में विहिप का काम कैसे बढ़े, षष्ठी पूर्ति में समितियों को मजबूत करने का काम, मणिपुर में धर्म रक्षा निधि की योजना, मणिपुर में होने वाले श्री राम मंदिर से संबंधित धन संग्रह अभियान, अक्षत वितरण कार्यक्रम, पत्रक, श्री राम मंदिर का फोटो तथा प्राण प्रतिष्ठा के दिन हुए कार्यक्रमों और अयोध्या दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों से जो अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है उसे सामाजिक शक्ति को संगठन की योजना में समाहित करने की योजना बनी।
बैठक विहिप की जिला समिति के अध्यक्ष, मंत्री, प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य सब लोग मिलकर आगे आने वाले समय में विहिप की समितियां प्रखंड और गांव तक कैसे बने इसकी योजना बनाई। सभी आयामों के कार्य को बढ़ाने के लिए योजनाओं को जमीन पर उतरने के लिए बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति, सत्संग, धर्म प्रसार, सेवा, विशेष संपर्क, गौ रक्षा, संस्कृत तथा संगठन के सभी आयामों को कार्य वृद्धि की योजना बनी।
राधा मोहन ने बैठक को प्रारंभ किया दिनेश तिवारी ने षष्ठी पूर्ति की योजना और धर्म रक्षा निधि के विषय पर चर्चा की। विहिप के सात उत्सव और आगे आने वाले समय में परिषद का वर्ग, बजरंग दल का वर्ग, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी के वर्गों के बारे में तिथि निश्चित हुई और योजना बनी। विहिप में परिचय वर्ग के बारे में भी योजना बनी है। हर आयाम के बारे में 1 दिन की कार्यशाला तथा कार्यकर्ताओं का विकास वर्ग की भी योजना बनी है। साल भर में प्रांत टोली की बैठक 24 बार, प्रांत कार्यकारिणी की बैठक 12 बार, जिला बैठक 12 बार और प्रांत की बड़ी बैठकें 6 बार करने की योजना बनी।
कार्यकर्ताओं का प्रवास, कार्यकर्ताओं के पलक अधिकारियों के नाम, कार्य विभाग के पलक अधिकारी आदि सबकी घोषणा हुई। इसमें मणिपुर प्रांत के केंद्रीय बैठक में ही जसवंत शर्मा को अध्यक्ष के रूप में और मंत्री के रूप में आरके राधा मोहन का नाम घोषित हुआ। बैठक में प्रांत की नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई। जिसमें मणिपुर प्रांत के उपाध्यक्ष के रूप में श्रीनिवास और एक उपाध्यक्ष चूड़ामणि बरकोटी और एक महिला उपाध्यक्ष प्रतिष्ठित चिकित्सक जेवी देवी सिनांग और सह मंत्री के रूप में शरद शर्मा, एम रमावती देवी और कोषाध्यक्ष के रूप में विवेक शर्मा की घोषणा हुई।
बजरंग दल संदीप शर्मा, मातृशक्ति देवरानी शर्मा, सह मातृ शक्ति प्रमुख इबामचा देवी, दुर्गा वाहिनी की लुसी देवी और विशेष संपर्क वीरेंद्र सिंह, सेवा प्रमुख आरके बोबों षना सिंह, धर्मप्रसार प्रमुख अरुण शर्मा, विधि प्रकोष्ठ लेनी बाला और संस्कृत के रस देव सिंह को नए दायित्व दिये गये। जिला के अध्यक्ष और मंत्री की घोषणा हुई है।
सभी आयामों के कार्यकर्ता, कार्य विभाग के पालक की भी घोषणा हुई। आगे आने वाले समय में विहिप का काम मणिपुर में एक संगठन एक स्वरूप में परिणित होगा। ऐसा विश्वास है कि वर्गों की रचना, कार्यकर्ताओं की योजना ठीक ढंग से बनी है। सभी कार्यकर्ताओं का अनुभव, कथन और कार्य को बढ़ाने का सुझाव लेकर अपने प्रांत के अध्यक्ष जसवंत शर्मा ने कार्यक्रम का समापन हुआ।




