• December 29, 2025

पुलिस सहायता केंद्र की गुमटी में संदिग्ध अवस्था में मिला होमगार्ड जवान का शव

 पुलिस सहायता केंद्र की गुमटी में संदिग्ध अवस्था में मिला होमगार्ड जवान का शव

पुलिस सहायता केंद्र की गुमटी विनायक धार में शनिवार को होमगार्ड का जवान का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया है।

चमोली जिले के थाना पोखरी में तैनात होमगार्ड का जवान सत्येन्द्र लाल ड्यूटी पर था,जो शनिवार को विनायकधार में बनी पुलिस सहायता केंद्र की गुमटी के अन्दर मृत अवस्था में मिला। आस-पास के लोगों ने काफी देर तक होमगार्ड को स्लीपिंग बैग में लेटा हुआ देखा। आवाज लगाने पर उसने कोई हरकत नही की तो इसकी सूचना व्यापार संघ पोखरी के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा ने थाने को दी। इसके बाद थाना पुलिस होमगार्ड को अस्पताल ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष पोखरी डीएस कंडारी ने बताया कि होमगार्ड सत्येन्द्र लाल 36 वर्ष ने थाना में हाजिरी देकर सहायता केंद्र की गुमटी विनायकधार में दो अन्य साथियों के साथ ड्यूटी पर गया था। सत्येन्द्र लाल को अस्पताल ले गये, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित किया है। पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *