ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्रीलंका के सिविल सेवकों ने सीखे प्रशासनिक क्षमता के गुण

श्रीलंका से आये सिविल सेवकों के लिए जिला प्रशासन के तत्वावधान में क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीलंका के 40 सिविल सेवकों ने प्रतिभाग किया। जिला कार्यालय पहुंचने पर डेलिगेशन का तिलक लगाकर और पुष्प देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन और आईएएस ट्रेनी दीपक सेठ ने केंद्र व राज्य सरकार, त्रिस्तरीय पंचायतों, नगर निकायों की स्थापना, महत्व व कार्यप्रणाली के बारे में बताया। डेलिगेट्स को जिला मजिस्ट्रेट के विकास, आपदा, निर्वाचन, कानून एवम शांति व्यवस्था आदि से संबंधित कार्य एवं शक्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने जनकल्याण हेतु संचालित योजनाओं के चयन, संचालन, योजनाओं में धनराशि के प्रवाह आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने भारत–श्रीलंका के संबंध, कल्चर आदि के बारे में विस्तार से बताया और श्रीलंका से निकटता व लगाव के बारे में भी अपने अनुभव साझा किए।

एसपी क्राइम और ट्रैफिक पंकज गैरोला ने कानून और शांति व्यवस्था बनाने रखने में पुलिस प्रशासन, इंटेलिजेंस की भूमिका तथा कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान कोर्स कॉर्डिनेटर एण्ड इंचार्ज डॉ. एपी सिंह, टीम लीडर एवं डिविजनल सेक्रेट्री रंगना सजीवा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *