ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अहमदाबादियों के मन को लुभाएंगे 1500 से अधिक बोनसाई और टोपिएरी पौधे

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को अहमदाबाद में के सिंधु भवन रोड पर अहमदाबाद महानगर पालिका (एएमसी) द्वारा आयोजित ‘बोनसाई शो’ का उद्घाटन किया। अहमदाबाद महानगर पालिका पहली बार शहर में ‘बोनसाई शो’ का आयोजन कर रही है, जिसे आमजन 4 मार्च से 10 मार्च तक देख सकते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘बोनसाई शो’ में प्रदर्शित किए गए विभिन्न आकर्षणों को बड़ी रुचि और उत्सुकता के साथ देखा। यह ‘बोनसाई शो’ लगभग 12 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में आयोजित किया गया है, जिसमें देश और दुनिया के विभिन्न स्थानों से एकत्रित किए गए 1500 से अधिक बोनसाई और टोपरी पौधे प्रदर्शित किए गए हैं। इन सभी पौधों और पेड़ों की आयु 10 से 200 वर्ष तक की है। तमाम पौधों की प्रदर्शनी को जेन गार्डन (जापानीज गार्डन) की डिजाइन पर तैयार किया गया है। ‘बोनसाई शो’ में जैतून, फाइकस, एडेनियम, बरगद, पीपल, खट्टी इमली, निकोडिया, जेड प्लांट, पीपर, गूगल, लेगरस्ट्रोमिया और अल्बिजिया सहित अनेक प्रकार के बोनसाई पेड़ नजर आएंगे।

सात दिनों तक चलने वाले इस शो की टिकट प्रति व्यक्ति 50 रुपए रखी गई है। कार्यक्रम में महापौर प्रतिभा जैन, उप महापौर जतिनभाई पटेल, स्थायी समिति के अध्यक्ष देवांगभाई दाणी, मनपा आयुक्त एम. थेन्नारसन सहित महानगर पालिका के कई पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *