ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

धनबाद के भूली ओपी अंतर्गत ”डी” ब्लॉक दुर्गा मंदिर के बगल में पार्क की दीवार और मध्य विद्यालय के बाउंड्री के बीच एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुक्रवार अहले सुबह लोगों ने एक युवक का शव देखा। शव मुंह के बल पड़ा था। इसके कारण पहचान नहीं हो पा रही थी।

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना भूली पुलिस को दिया, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। शव को बाहर निकालने के बाद स्थानीय लोगों ने शव की पहचान नंदन पासवान (26) के रूप में की गई है। नंदन पासवान के शव मिलने की खबर सुनकर परिजन रोते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। परिजन नंदन पासवान को अस्पताल ले जाना चाहते थे। पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन काफी देर तक अड़े रहे, जिससे मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई।

दलबल के साथ मौके पर पहुंचे भूली ओपी प्रभारी महेश चंद्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा बनवाया। भूली ओपी प्रभारी महेश चंद्र ने दुर्गा मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला।

सीसीटीवी फुटेज में नंदन पासवान अकेले बैठा दिखा और फिर नंदन पासवान औंधे मुंह गिर पड़ा, जिसके बाद नंदन पासवान नहीं उठा। मृतक नंदन पासवान के बड़े भाई चंदन पासवान ने मृतक के दोस्तो ंपर ही शराब पिलाकर मारने का आरोप लगाया है। चंदन पासवान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले उनलोगो का झगड़ा हुआ था। उसी गुस्से में मेरे भाई को अत्यधिक शराब पिलाकर हत्या कर दी गई।

भूली ओपी प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि भूली डी ब्लॉक दुर्गा मंदिर के बगल में पार्क के बाउंड्री के पास शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को बाहर निकाल कर पंचनामा किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *