ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुणे के येरवड़ा जेल में कैदियों ने जेलकर्मी को पीटा, मामला दर्ज

पुणे जिले में स्थित येरवड़ा जेल के सर्किल नंबर एक में गुरुवार सुबह कैदियों ने जेलकर्मी शेरखान पठान की पिटाई कर दी। इस घटना में घायल पठान काे जेल अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना को लेकर जेल प्रशासन ने येरवड़ा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है और मामले की छानबीन जारी है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार येरवड़ा जेल के सर्किल नंबर एक में जेलकर्मी शेरखान पठान की और कैदी विक्की कांबले और प्रकाश रेनुसे के साथ मामूली बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद इन दोनों कैदियों के साथ अन्य कैदियों ने मिलकर पठान पर हमला कर दिया। इस घटना में पठान की आंख के नीचे चोट लगी है और दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है। पठान का इलाज जेल के अस्पताल में हो रहा है। येरवड़ा पुलिस इस घटना की छानबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *