• December 28, 2025

शिवसेना शिंदे गुट के विधायक अनिल बाबर का निधन

 शिवसेना शिंदे गुट के विधायक अनिल बाबर का निधन

शिवसेना शिंदे समूह के विधायक अनिल बाबर का बुधवार को तडक़े सांगली के एक अस्पताल में निधन हो गया। लगभग 74 वर्षीय अनिल बाबर को मंगलवार को निमोनिया से पीड़ित होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अनिल बाबर के अचानक निधन पर दुख व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार अनिल बाबर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के भरोसेमंद विधायक थे। वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में अनिल बाबर खानापुर-अटपाडी विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे। उन्होंने निर्दलीय सदाशिव पाटिल को पराजित किया था। किसान परिवार में जन्मे बाबर ने 19 साल की उम्र में राजनीति में प्रवेश किया और खानापुर तालुका के गार्डी गांव के सरपंच चुने गए थे। टेम्बू योजना को अंजाम तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। अनिल बाबर वर्ष 1990, 1999, 2014, 2019 में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से शुरु की थी। इसके बाद वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना और इस समय शिंदे समूह की शिवसेना में थे। बाबर के निधन पर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। विधायक बाबर के निधन पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शोक जताया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *