होजाई में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

होजाई में हुए भयावर सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि होजाई के आम बाजार में बीती देर रात मैजिक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तपन गौड़ की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा एक मैजिक (एएस-02सीसी-3081) और बाइक (एएस-02वाई-7760) के बीच आमने-सामने की टक्कर के चलते हुआ। मृतक युवक का घर हवाईपुर बताया गया है। हादसे के बाद मैजिक वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।

होजाई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मैजिक के वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *