• February 22, 2026

अबेई में हिंसा, 54 लोगों की गई जान, संरा महासचिव ने जताई चिंता

 अबेई में हिंसा, 54 लोगों की गई जान, संरा महासचिव ने जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल ने कहा है कि सूडान और दक्षिण सूडान के बीच तेल समृद्ध क्षेत्र अबेई में अंतर-सांप्रदायिक हिंसक झड़पों में 52 नागरिक और दो शांति सैनिक मारे गए । संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल अबेई की विज्ञप्ति में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश अबेई प्रशासनिक क्षेत्र में सप्ताहांत में हुई हिंसा से चिंतित हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने कहा है कि अबेई में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल पर हुए हमले में दो शांति सैनिकों ने कर्तव्य की पंक्ति में अपना जीवन बलिदान कर दिया। कर्तव्य पथ पर अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शांति रक्षकों में एक पाकिस्तान और एक घाना का है। महासचिव ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने हिंसा की निंदा करते हुए अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने का आह्वान किया है।

संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल की विज्ञप्ति के अनुसार, अबेई में जारी हिंसा में शनिवार को एक और संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र शांति सेना की स्थापना 2011 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा विवादित अबेई क्षेत्र की निगरानी के लिए की गई थी। इस समय सूडान और दक्षिण सूडान की सीमा पर 5,326 शांति सैनिक तैनात हैं। संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल अबेई ने आसन्न खतरे के मद्देनजर सभी व्यक्तियों को अपने कुछ शिविरों में शरण लेने की अनुमति दी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *