राज्य के प्रमुख स्थानों पर नहीं गए राहुल गांधी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर अशांति फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के समय बटद्रवा थान में जाने की अनुमति नहीं दी गई तो दोपहर को राहुल गांधी वहां क्यों नहीं गए? भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच “दर्शन” के लिए मां कामाख्या मंदिर, डॉ. भूपेन हजारिका समाधि क्षेत्र, श्रीश्री हयग्रीव माधव मंदिर, पोआ मक्का दरगाह सरीफ, बरपेटा सत्र जैसी जगहों पर कमसे कम उन्हें जाना चाहिए था। मुख्यमंत्री आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले नगांव में कार्यक्रम केवल मीडिया का ध्यान आकर्षित करने और राज्य में अस्थिरता पैदा करने के लिए आयोजित किया गया था।

मीडिया से बात करते हुए, मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने कहा, “अगर राहुल गांधी वास्तव में महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की प्रशंसा करते हैं, तो वह बरपेटा सत्र का दौरा कर सकते थे, जिसे शंकरदेव ने बनाया था। हालांकि, मुख्यमंत्री ने अभी कहा कि राहुल गांधी संभवतः बरपेटा में पटबाउशी सत्र गए होंगे, जिसे श्रीमंत शंकरदेव ने बनाया था। उन्होंने एक क्षण भी रुककर जालुकबारी में डॉ. भूपेन हजारिका समाधि क्षेत्र पर श्रद्धांजलि क्यों नहीं दी? यदि वह वास्तव में हिंदू संस्कृति की प्रशंसा करते हैं, तो वे गुवाहाटी के नीलाचल पहाड़ पर मां कामाख्या मंदिर के दर्शन क्यों नहीं किए? कांग्रेस पार्टी का प्राथमिक लक्ष्य अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए असम में अशांति पैदा करना था।”

मुख्यमंत्री ने यह भी पुष्टि की कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा “हम इस समय राहुल गांधी को गिरफ्तार नहीं करेंगे, क्योंकि कुछ लोग इसे एक राजनीतिक कदम कहेंगे। मामला दर्ज कर लिया गया है। सीआईडी की एक विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच करेगा। हमारे पास यह दिखाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं कि कैसे राहुल गांधी और उनकी ब्रिगेड ने पुलिस बैरिकेट को तोड़कर राज्य पुलिस बल पर हमला करने के लिए भीड़ को उकसाया। उन्होंने कल शहर में अराजकता पैदा करने का प्रयास किया, लेकिन हम स्थिति को नियंत्रित करने में सफल रहे। इस प्रकार, हम इसे राजनीतिक नहीं बनाएंगे और लोकसभा चुनाव के बाद उचित समय तक इंतजार करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *