ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुठभेड़ में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सशस्त्र बल के जवानों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हुई है। जिसमें 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सारे जवान सुरक्षित हैं। जवान अब भी मौके पर मौजूद हैं। मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर पुलिस अधीक्षक अंजनी वार्ष्णेय ने की है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार बीजापुर के बांसागुड़ा थाना क्षेत्र के नेड्रा के जंगल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मारने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *