ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करना बेहद आनंददायकः मुख्यमंत्री तमांग

मेघालय की राजधानी शिलांग में होने वाली उत्तर पूर्वी परिषद की पूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री प्रेमसिंह तमांग गुरुवार सुबह वंदे भारत ट्रेन से रवाना हुए।

शिलांग में प्रस्तावित उत्तर पूर्वी परिषद की पूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए गए मुख्यमंत्री तमांग ने आज अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर वंदे भारत ट्रेन से यात्रा का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करना बेहद आनंददायक था।”

उन्होंने आगे कहा, “देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, रेलवे क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार और व्यापक बदलाव हुए हैं, जिससे पहुंच और समग्र यात्रा अनुभव में वृद्धि हुई है।”

मुख्यमंत्री प्रेमसिंह तमांग कल (शुक्रवार) शिलांग में होने वाली उत्तर पूर्वी परिषद की पूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए आज सुबह एनजेपी (पश्चिम बंगाल) से वंदे भारत ट्रेन से गुवाहाटी तक यात्रा की। वह गुवाहाटी से शिलांग जाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मुख्य सचिव वीबी पाठक, मुख्यमंत्री के सचिव एसडी ढकाल, राज्य योजना एवं विकास विभाग के सचिव रिनजिंग छेवांग भोटिया और अन्य अधिकारी भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *