ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आनंद भरे पल को भंग करने वाले होंगे सलाखों के पीछे, पुलिस सिखाएगी सबक

अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मीरजापुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन शांति एवं कानून व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए खुद सड़क पर उतर चुके हैं। खासकर संदिग्धों पर विशेष नजर है।

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में जश्न का माहौल है। उत्साह, उमंग व आनंद भरे पल को भंग करने वालों को पुलिस न केवल सबक सिखाएगी, बल्कि सलाखों के पीछे ढकेल देगी और आमजन को सुरक्षित माहौल मुहैया कराएगी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के साथ होटल, ढाबा, धर्मशाला, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई। सुरक्षा तंत्र के साथ तीसरी नजर से भी चौकस बरती जा रही है। वहीं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध भी प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। ऐसे में विवाद की आशंका के दृष्टिगत पग-पग पर पुलिस की कड़ी निगरानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *