ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नकली नोट की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

पुलिस ने नगांव जिलांतर्गत सामागुरी के रंगागरा में नकली नोटों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पीछा कर दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि नगांव जिला की अपराध शाखा पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती देर रात को अभियान चलाया। रंगागरा में हाईवे पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध आर्टिगा वाहन को रोका। वाहन से दो नकली नोट आपूर्तिकर्ताओं को पुलिस टीम ने पकड़ लिया। वाहन से 76,500 रुपये के नकली नोटों के साथ बड़ी संख्या में नकली नोट करने वाले कागज के रिम भी जब्त किये गये।

पकड़े गए नकली नोट के तस्करों की पहचान सामगुरी-करीगुड़ी के जहीरुल इस्लाम और साहेब उद्दीन के रूप में की गयी हैं। ये दोनों फिलहाल नगांव क्राइम ब्रांच पुलिस की हिरासत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *