ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तालाब में मिला तृणमूल कार्यकर्ता का शव

पूर्व मेदिनीपुर जिले के खेजुरी में गुरुवार सुबह तालाब से एक तृणमूल कार्यकर्ता का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता शंभू दास के रूप में हुई है। वह पेशे से मछुआरा थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंभू एक फोन आने के बाद देर रात घर से निकले और वापस नहीं लौटे। सुबह परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान शंभू दास का शव तालाब में उतराता हुआ देखा गया। ब्लॉक तृणमूल नेतृत्व का दावा है कि भाजपा के इशारे पर यह हत्या हुए है। लेकिन भाजपा ने इस आरोप से इनकार किया है।

मृतक खेजुरी दो नंबर ब्लॉक के जंका ग्राम पंचायत के पश्चिम भनबनबारी गांव का रहने वाला था। शंभू के परिजनों के अनुसार, शंभू को रात में किसी का फोन आया तो वह घर से निकल गया। बहरहाल, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *