ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोहाघाट विधायक ने क्षेत्र भ्रमण कर सुनी जन समस्याएं, क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं

लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी विकासखंड के खरही, चल्थियां, गड्यूड़ा आदि गांवों का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और लंबित समस्याओं के निस्तारण की मांग की।

खरही और चल्थियां गांव के लोगों ने उन्हें सड़क सुविधा से जोडऩे की मांग करते हुए सड़क के अभाव में हो रही दिक्कतों से अवगत कराया। विधायक ने मांग को जायज ठहराते हुए जमीन उपलब्ध करवाए जाने पर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने चल्थियां गांव के गुरु गोरखनाथ मेला स्थल सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से बनवाने के साथ ही गड्यूड़ा में रोड से प्राथमिक विद्यालय के लिए सीसी मार्ग की घोषणा की।

चल्थियां गांव में विधायक ने गोरखनाथ मेला स्थल और खरही कृष्ण लीला मंच पर चैनल गेट और टिनशेड सौंदर्यीकरण निर्माण विधायक निधि से करवाने घोषणा की। विधायक के साथ भोला सिंह बोहरा, सुभाष चंद्र, कुंदन बोरा, भगवान परवाल, लक्ष्मण मेहता, यशवंत सिंह, तुलसी प्रसाद शर्मा, चंद्र शेखर, भुवन राम, रघुवर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *