• February 19, 2026

धनबाद में डहरे टुसु परब पर निकाली गई शोभा यात्रा

 धनबाद में डहरे टुसु परब पर निकाली गई शोभा यात्रा

वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के तत्वावधान में रविवार को डहरे टुसु परब का आयोजन किया गया। दुर्गा मंडप थान सरायढेला से 50 से अधिक टुसु के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में महिलाएं, बच्चे, युवतियां, यहां तक की किन्नर भी टुसु गीत पर नृत्य करते नजर आए।

डहरे टुसु परब पर निकली शोभायात्रा दुर्गा मंडप सरायढेला से निकल कर पीके राय कॉलेज, आईआईटी आइएसएम, पुलिस लाइन, डीजीएमएस होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची। शोभायात्रा के का नेतृत्व कर रहे गणपत महतो और स्थानीय मुखिया रिंकू महतो ने कहा कि शोभायात्रा अनुशासित, यादगार, आनंदमय बनाने के लिए झारखंड मूल वासियों को अपने आदि कुड़माली संस्कृति को दुनिया के सामने रखने और अपनी संस्कृति पर गौरवान्वित होने के लिए आयोजित की गई है।

यह शोभायात्रा सुबह सरायढेला मंडप थान से धनबाद कोर्ट की ओर सभी लोग क्रमबद्ध रवाना हुए। सबसे आगे टुसु चौडल, फिर महिला टीम, ढोल नगाड़ा बाजा के साथ पुरुष दल, मेडिकल टीम शामिल थी। वालेंटियर शोभायात्रा के दोनों ओर कतार बना कर चल रहे थे। पूरे रास्ते सभी लोग परंपरागत टुसु गीत गाते नाचते बजाते रहे। निर्धारित रूट का भ्रमण कर सभी रणधीर वर्मा चौक पहुंचे। शोभायात्रा में महिलाएं, युवतियां और युवक टुसु गीत पर नृत्य करते नजर आए। पुरुष ढोल मांदर नगाड़ा लेकर नृत्य कर रहे थे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *