• December 31, 2025

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर बलात्कार का आरोप, कांग्रेस ने फूंका पुतला

 भाजपा मंडल अध्यक्ष पर बलात्कार का आरोप, कांग्रेस ने फूंका पुतला

महानगर कांग्रेस ने देवपुरा चौक पर चंपावत में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के विरोध में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि चंपावत में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना से पूरा उत्तराखंड शर्मसार है। 2022-23 की एनसीआरबी की रिपोर्ट में 903 लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले और 778 लड़कियों के अपहरण की घटनाएं उत्तराखंड जैसे राज्य में यह घटनाएं चिंता का विषय है।

पूर्व विधायक रामयश सिंह और राजबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो बेहद शर्मनाक हैं। कांग्रेस इसके विरोध में लगातार आंदोलन करती रहेंगी। प्रदर्शन को नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने भी संबोधित किया।

प्रदर्शन करने वालों में महेश प्रताप राणा, विकास सिंह, नितिन तेश्वर, सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक, ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हाण्डा, पूर्व महिला अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, बीएस तेजियान, समर्थ अग्रवाल, मनोज जाटव, रोहित सहगल,आदित्य कुमार, कमल रोहेला, सोनू शर्मा, आदित्य कुमार आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *