वर्ष 2024 में सबका जीवन सफल, संपन्न व स्वस्थ हो: धूमल

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि वर्ष 2024 में सबका जीवन सफल सम्पन्न और स्वस्थ हो। उन्होंने सभी को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रविवार को अपने बधाई संदेश में पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कहा है कि नव वर्ष के पावन अवसर पर आप सबको बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप सबका जीवन सफल संपन्न और स्वस्थ हो। हमारा देश प्रदेश लगातार आगे बढ़े। भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में और तीव्र गति पकड़ कर आगे बढ़े।

धूमल ने कहा कि वर्ष 2024 निर्णायक वर्ष रहेगा। सदियों के इंतजार और अनगिनत महान विभूतियों की तपस्या व बलिदान के पश्चात भगवान श्री राम लाल अयोध्या में एक भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। यह हम सब का सौभाग्य है कि हम अपनी जीवित आंखों से इस शानदार दृश्य का साक्षी बनेंगे। इसकी खुशी उमंग और उत्साह शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वर्ष हमारे देश की यश कीर्ति ताकत और संपन्नता को बढ़ाने वाला हो। देश की युवा शक्ति अनुभवी मार्गदर्शन में अत्याधुनिक तकनीक और पारंपरिक त्रिकोण में सामंजस्य बिठाते हुए भारतवर्ष को विकसित राष्ट्र बनाने की राह पर आगे बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *