ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस सरकार के खिलाफ सोमवार को भाजपा का धर्मशाला में प्रदर्शन

शीतकालीन सत्र से पूर्व प्रदेश कांग्रेस सरकार की गारंटियों को लेकर भाजपा कांगड़ा जिला के मुख्यालय धर्मशाला में सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। 19 दिसंबर से धर्मशाला में शुरू हो रहे पांच दिवसीय शीत सत्र से ठीक एक दिन पूर्व सोमवार को भाजपा का जोरदार प्रदर्शन होने जा रहा है।

धर्मशाला के कचहरी चौक में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बतौर मुख्यवक्ता रहेंगे जबकि पार्टी अध्यक्ष राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इनके अलावा जिला कांगड़ा के चारों संगठनात्मक जिलों पालमपुर, देहरा, कांगड़ा तथा नूरपुर के जिलाध्यक्ष और पार्टी नेता व कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शिरकत कर सरकार के फैसलों और 10 गारंटियों को एक साल बाद भी पूरा न करने के खिलाफ

मोर्चा खोलेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक कल सुबह करीब 11 बजे पार्टी नेता व कार्यकर्ता पुलिस मैदान में इकट्ठे होंगे तथा वहां से विरोध रैली के रूप में कचहरी चौक तक पंहुचेंगे।

उधर कार्यक्रम के संयोजक एवं कांगड़ा चम्बा प्रभारी विपिन सिंह परमार ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।

उन्होंने बताया कि सरकार को एक साल सत्ता में आये हुए हो गया है लेकिन जनहित में निर्णय लेना तो दूर जो जनहित के फैसले पूर्व की भाजपा सरकार ने लिए थे उन्हें भी निरस्त कर दिया गया। प्रदेश में पिछले एक साल से विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़ गए हैं।

उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों पर भाजपा ने इससे पहले प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में विरोध दर्ज किया है और अब सोमवार को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में भी बड़ी तर्ज पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन के भीतर भी और बाहर भी कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उसे घेरने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *