• February 13, 2026

आग लगने की एक घटना में छह दुकानें क्षतिग्रस्त

 आग लगने की एक घटना में छह दुकानें क्षतिग्रस्त

श्रीनगर के बटमालू इलाके में आग लगने की एक घटना में छह दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस आगजनी की घटना में किसी के घायल होने या मरने की कोई सूचना नही है।

जानकारी के अनुसार शनिवार बटमालू में एक मंजिला शॉपिंग लाइन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने छह दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और वह क्षतिग्रस्त हो गईं।

इस दौरान मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों की समय पर प्रतिक्रिया ने आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक दिया। अधिकारी ने कहा कि घटना में किसी की जान जाने या घायल होने की सूचना नहीं है, आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *