ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली की अदालत का दरवाजा खटखटाने जा रही पाक से लौटी अंजू, क्या डिमांड; मददगार का खुलासा

पाकिस्तान में प्रेमी नसरुल्ला के साथ 5 महीने बिताने के बाद लौटी अंजू उर्फ फातिमा के दिल्ली में होने की खबर है। वह दिल्ली की अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है। पहले पति अरविंद की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत को रद्द कराने और बच्चों से मुलाकात की मांग को लेकर अंजू कोर्ट में याचिका दायर करने जा रही है।

बताया जा रहा है कि अंजू अपने वकील के साथ कोर्ट में जाकर याचिका दायर करेगी। विजेंद्र नाम के एक यूट्यूबर ने यह दावा किया है। हरियाणा के झज्जर निवासी विजेंद्र खुद को मीडिया पर्सन बताते हैं और अंजू के भारत लौटने के बाद से लगातार उसके करीब दिख रहे हैं। विजेंद्र का कहना है कि अंजू कानून का सहारा लेकर बच्चों तक पहुंचेगी।

अंजू ने कुछ वकीलों से संपर्क साधा है और वह कोर्ट में याचिका दायर करके बच्चों की कस्टडी मांगना चाहती है। इसके अलावा वह अपने खिलाफ भिवाड़ी में दर्ज एफआईर को भी रद्द कराने की मांग कर सकती है। तीन दिन पहले भारत लौटी अंजू ने अभी तक अपने पहले पति अरविंद से संपर्क साधने की कोशिश नहीं की है। बताया जा रहा है कि अंजू भिवाड़ी में अपने पुराने घर पर जाकर भी बच्चों की तलाश कर सकती है। हालांकि, अरविंद ने वह घर खाली कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *