ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रिश्वतखोर पटवारी निलंबित

जिले में किसान से घूस लेने का मामला सामने आया है, जिस पर संबंधित पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।

गुरुवार की देर शाम को कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि किसान से घूस लेते पटवारी का वीडियो वायरल हुआ था जिसकी जांच अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेण्ड्रारोड द्वारा की गई, जांच प्रतिवेदन से सामने आये तथ्य के आधार पर तहसील पेण्ड्रा में पदस्थ पटवारी विजय प्रताप सिंह ने बंधी ग्राम के निवासी किसान विनोद अग्रवाल से भूमि के चौहद्दी के बदले 4 हजार रुपये रिश्वत की मांग किया गया। जिस पर संबंधित पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *