बडगाम से एक लड़के का शव उसके घर के पास से हुआ बरामद
बडगाम जिले में सोमवार को एक लड़के का शव उसके घर के पास से बरामद हुआ।
पुलिस ने कहा कि 18 वर्षीय लड़के का शव कुछ लोगों ने उसके घर के बाहर देखा। लोगों ने इसकी जानकारी तुरन्त पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद मृतक के शव को उसके परिजनों को सौप दिया। लड़के की पहचान सेल बीरवाह के समीर अहमद राथर के रूप में हुई है। शव के सिर और कान पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।




