ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोहिनी देवी चेरिटेबल ट्रस्ट ने छठव्रतियों के बीच छठ सामग्री,साड़ी और कंबल का किया वितरण

अररिया के आरएस स्थित मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल परिसर में मोहिनी देवी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को छठव्रतियों के बीच छठ की सामग्री के साथ जरूरतमंदों के बीच साड़ी और कंबल का वितरण किया।

इसके अतिरिक्त लोक आस्था के पर्व को लेकर ट्रस्ट की ओर से स्कूल परिसर में पचास परिवारों के लिए कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया गया है।कृत्रिम तालाब में 50 से अधिक छठव्रती भगवान सूर्य का आराधना करते हैं।स्कूल निदेशक डा.संजय प्रधान ने स्कूल परिसर में शनिवार को छठव्रतियों के बीच फल -फूल,नारियल,धूप,सूप,अगरबत्ती प्रदान किया गया।वहीं जरूरतमंद महिलाओं और बुजुर्गों के बीच साड़ी और कंबल वितरित किया गया।

मौके पर निदेशक डा.संजय प्रधान ने कहा कि मोहिनी देवी मेमोरियल ट्रस्ट सामाजिक सरोकार से जुड़ा है।बाढ़,अग्निकांड,महामारी और कोरोना जैसे आपदा काल में अपने सामाजिक सरोकार के तहत सेवा भाव के साथ निर्वहन करते आई है। छठ हिंदी पट्टी क्षेत्र का सबसे बड़ा और लोक आस्था का पर्व है और सभी लोग आस्था के साथ पर्व को मनाए।इसलिए हरेक साल ट्रस्ट की ओर से सैकड़ों छठव्रतियों के बीच छठ सामग्री का वितरण करती है।

मौके पर ट्रस्ट के सदस्यों में कृपाशंकर द्विवेदी,राजप्रकाश भाटिया,सुशील गुप्ता,मनोज भगत,आरटीआई एक्टिविस्ट अजय सिंह,अन्नू गुप्ता,स्कूल के प्राचार्य राजेश रंजन, एन के दास,प्रद्युत मंडल,विनोद राय,बीरेंद्र गुप्ता,पंकज द्विवेदी,राजेश गुप्ता,राकेश सिंह,विकास ठाकुर,विकास पाठक,धीरज राय,अरुण गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *