ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धनबाद से एर्नाकुलम के लिये दस नवंबर को चलेगी स्पेशल ट्रेन

दीपावली और महापर्व छठ को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। घरों से दूर और महानगरों में रहने वाले लोग अपने-अपने प्रियजनों के पास और घरों की ओर रुख कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान उनके बीच एक बड़ी समस्या आ रही और वो यह है कि उन्हें ट्रेन में कंफर्म सीटें नहीं मिल रही हैं। लंबी-लंबी वेटिंग लिस्ट सामने है, जिससे वे परेशान है।

इसके मद्देनजर रेलवे बोर्ड की ओर से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिल रही है। देशभर में स्पेशल ट्रेन परिचालन का आदेश जारी किया गया है। 10 नवंबर से ट्रेन संख्या 06077 एर्नाकूलम-धनबाद के लिए स्पेशल ट्रेनें रात 11:55 बजे से चलेगी। 12 नवंबर की देर रात 11 बजे धनबाद आएगी। इस ट्रेन में 22 जनरल कोच और दो लगेज यान जुड़ेंगे। इसका किराया जनरल श्रेणी से थोडा ज्यादा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *