ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रिसड़ा में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

राज्य के पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पूरे राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। जिलों में भाजपा के कार्यकर्ता जगह-जगह भ्रष्टाचारियों को पकड़ने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रिसड़ा में भी विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली बुधवार अपराह्न तकरीबन 12:15 बजे रिसड़ा नगरपालिका के सामने पहुंची और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तकरीबन एक घंटे तक वहां विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य तृणमूल कांग्रेस सरकार मैं भ्रष्टाचार चरम पर है। अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए तृणमूल कांग्रेस उल्टे केंद्र सरकार पर बंगाल को वंचित करने का आरोप लगा रही है। बंगाल सरकार को पहले केंद्र सरकार के पैसों का हिसाब देना चाहिए।

भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष मोहन अदक रिसड़ा नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड के पार्षद मनोज सिंह, 11 नंबर वार्ड की पार्षद शशि सिंह झा, श्रीरामपुर मंडल-4 की अध्यक्ष डोली साव, श्रीरामपुर मंडल-5 के अध्यक्ष अमित ब्रह्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *