ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पारदर्शी निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने 139 प्रेक्षक नियुक्त किए

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्र, निष्पक्ष, बाधारहित और पारदर्शी निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने 139 प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। इनमें 63 सामान्य प्रेक्षक , 33 पुलिस प्रेक्षक और 43 व्यय प्रेक्षक शामिल हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इन प्रेक्षकों के मोबाइल नम्बर जारी किए गए हैं। प्रेक्षकों के मोबाइल नंबर पर संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और निर्वाचन व्यय संबंधी शिकायतें कर सकते हैं।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में पहले चरण के मतदान वाले कोंडागांव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के लिए एस.डी. मंधारे (मोबाइल नम्बर – 7587016521) और कोंडागांव विधानसक्षा क्षेत्र के लिए बालाजी दिगम्बर (मोबाइल नम्बर – 7587016522) को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। कोंडागांव जिले के लिए वाई.एस. रमेश (मोबाइल नम्बर – 7587016523) को पुलिस प्रेक्षक और दिनेश कुमार जांगिड़ (मोबाइल नम्बर – 7587016524) को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। आयोग ने कबीरधाम जिले के लिए अजय कुमार गुप्ता (मोबाइल नम्बर – 7587016529) को सामान्य प्रेक्षक, राजेश खुराना (मोबाइल नम्बर – 7587016530) को पुलिस प्रेक्षक और वेंकन्ना तेजवत (मोबाइल नम्बर – 7587016481) को व्यय प्रेक्षक बनाया है। ये तीनों प्रेक्षक कबीरधाम जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों पंडरिया और कवर्धा की निगरानी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *